गोपालगंज: दिघवा दुबौली रोड पर सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली रोड में सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की बुधवार की दोपहर 3:00 बजे मौत हो गई।वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक आर्मी जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।