रंगों का त्योहार होली पलामू जिले में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। जगह-जगह जश्न मन रहा है। अबीर गुलाल लगाकर लोग एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामना दे रहे हैं। इसी क्रम में पलामू एसपी आवास में होली को लेकर जमकर उल्लास का माहौल रहा। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।