मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में लोग होली की खुमारी में डूब गए हैं। गुरुवार रात 11 बजे के बाद होलिका दहन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूजा अर्चना करने के बाद होलिका जलाई गई और परिवार, समाज और देश की खुशहाली की कामना की गई। इस वर्ष दो दिनों तक होली मनाने की तैयारी है शुक्रवार और शनिवार को होली मनाई जाएगी।