पीरो: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुखिया और पैक्स अध्यक्षों को बांटा गया राष्ट्रीय ध्वज, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
Piro, Bhojpur | Aug 11, 2026 हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार के शाम 4:00 करीब प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य ने बताया की प्रखंड क्षेत्र के मुखिया एवं पैक्स अध्यक्षों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस दौरान बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की