चकरनगर: कुन्दोल में श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह के दिव्य वर्णन से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल, शिव बारात का वर्णन
क्षेत्र के ग्राम कुन्दोल में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह (हर-गौरी विवाह) का मनोहारी प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास भागवताचार्य पंडित अमित कुमार तिवारी ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह तथा भव्य शिव बारात का अत्यंत रोचक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। वहीं आचार्य गोपाल जी तिवारी ने संगीतमय कथा का रसपान कराया ।