पूरनपुर: सिमरिया तालुके महाराजपुर गांव में विधवा महिला के घर पर लगा दिया घर बिकाऊ का पोस्टर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर निवासी सनोवर ने बताया कि पति की मौत के बाद से बच्चों की परवरिश को लेकर वह देहरादून में मजदूरी करती है। महिला अपनी पुत्रियों के साथ देहरादून से घर आई तब उसने देखा की घर पर बिकाऊ है का पोस्टर लगा है। यह देख विधवा महिला ने इसका विरोध किया तो ससुर इसरार अहमद व नंनद ने घर से भगा दिया।