पूरनपुर: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में युवक किशोरी को लेकर हुआ फरार
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने शुक्रवार को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कौई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीण ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई कर पुत्री को बरामद करने की मांग की है।