पूरनपुर: शिवपुरिया गांव में कूड़ा डालने को लेकर दंपति की पिटाई, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र ने शुक्रवार को बताया कि वह 22 जून को कूड़ा डालने के लिए गई थी। आरोप है तभी देवर रंजीत और देवरानी जावित्री देवी ने मीना देवी की पिटाई कर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया था। चीखपुकार सुनकर महिला का पति राजेंद्र भी मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया उसकी भी पिटाई कर दी।