पूरनपुर: कल्यानपुर राइस मिल के पास में सडक़ हादसे में युवक की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
घुंघचाई निवासी अमित और सुमित बाइक से 20 जून को जरूरी काम से पूरनपुर आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कल्यानपुर राइस मिल के पास में पहुंचे तभी तेजरफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार अमित और सुमित घायल हो गए थे। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।