दतिया नगर: सेंवढ़ा चुंगी पर अंबेडकर मूर्ति लगाने को लेकर विवाद, लोगों ने काम रुकवाया, प्रशासन देर से पहुंचा
शहर में सेंवढ़ा चुंगी के पास चिरई टोर माता मंदिर के समीप खाली पड़ी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर मंगलवार रात 09 बजे विवाद हो गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्थापना का विरोध करते हुए काम रुकवाया और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एसआई अमर सिंह सहित पुलिस बल पहुँची।