धरहरा: डीआरएम ने धरहरा स्टेशन के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया
धरहरा रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग के बीच मालदा रेल मंडल के डीआरएम ने आवश्यक विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से अतिरिक्त सुविधाओं की मांग आने पर उन पर भी विचार किया जाएगा।