बाह: राटोटी सहकारी समिति गोदाम पर खाद वितरण को लेकर किसानों ने किया हंगामा
पिनाहट ब्लॉक के राटोटी गोदाम पर खाद वितरण को लेकर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। सुबह से खाद लेने के लिए भूखे-प्यासे लाइन में बैठे किसानों ने गोदाम के सचिव पर मनमाने तरीके से खाद वितरण करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे से किसान राटोटी सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे, लेकिन कई घंटों तक उन्हें खाद नहीं मिला।