बाह: जैतपुर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
जैतपुर उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मंगलवार शाम 4 बजे अभय पुरा बिजली घर के अंतर्गत ग्राम व्रसंग पुरा, देवी सिंह का पुरा और समोखी पुरा में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन तीन गांवों में कुल 5 एफआईआर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत दर्ज की गई हैं।