बाह: आगरा-बाह मार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर, एक की मौत और बीस घायल
थाना बाह क्षेत्र के धरम नगर गांव के पास आज सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाह की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस का अचानक टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और आगरा की ओर से आ रही नोयडा डिपो की रोडवेज बस से जा टकराई। टक्कर के बाद प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई।