बाह: नरहौली के पास बाइक सवार युवक को वैन ने मारी टक्कर, युवक घायल होकर अस्पताल में भर्ती
थाना बाह क्षेत्र के नरहौली गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय युवक बादल पुत्र विजय सिंह, निवासी फरेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बादल मंगलवार दोपहर 2 बजे अपनी बाइक से जरार की ओर जा रहा था, तभी बाह की ओर से आ रही एक इको वैन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल बादल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है