बाह: खटीक टूला मोहल्ला में मोटर पंप लगाते समय युवक को लगा भीषण करंट, हुआ गंभीर
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खटीक टूला में एक युवक को मोटर पंप लगाते समय विद्युत तारों से भीषण करंट लग गया। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया इलाज के लिए परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 38 बर्षीय अनिल पुत्र इंद्रपाल निवासी मोहल्ला खटीक टूला कस्बा बाह में सोमवार को करीब 11 बजे घर की टंकी में पानी भरने के लिए मोटर पंप लगा रहा था।