अटरू: अटरू में पुलिस उपाधीक्षक रामानन्द यादव ने दुर्गा पांडालों का किया निरीक्षण
Atru, Baran | Oct 14, 2026 अटरू में दुर्गा पूजा पांडालों का पुलिस उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण, कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च अटरू में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कस्बे में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी के तहत मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक रामानंद यादव ने पुलिस जाप्ते के साथ अटरू कस्बे में स्थापित मां दुर्गा के पांडालों का निरीक्षण किया।