जमुई: पिरहिंडा मुसहरी के समीप रविवार की शाम एक सड़क हादसे में पिरहिंडा गांव निवासी राहुल कुमार (30 वर्ष) की हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 एनएच 333ए सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरहिंडा मुसहरी के समीप रविवार की शाम 6 बजे के करीब एक सड़क हादसे में पिरहिंडा गांव निवासी राहुल कुमार (30 वर्ष) की मौत हो गई। वह बाइक से किसी कार्यवश महरथ की ओर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी।