विजयनगर: 12 साल बाद मिला पट्टा, छलके दंपती के आँसू: बिजयनगर में 'शहरी सेवा शिविर' की शुरुआत, MLA ने पट्टा सौंपा
बिजयनगर में 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर के पहले दिन मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एक दंपती को 12 साल से अटका पट्टा सौंपा।पट्टा मिलते ही भावुक हुए दंपती की आँखों में आँसू आ गए और उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।शिविर को सफल बनाने के लिए विधायक कानावत ने पालिका अधिकारियों व प्रशासनिक टीम के साथ बैठक की।