कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित नौरैया खेड़ा नहर में एक पुरानी लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस चेसिस और इंजन नंबर के जरिए मालिक का पता लगाने में जुटी है।
📍 स्थान: नौरैया खेड़ा नहर, फैक्ट्री एरिया चौकी, गोविंद नगर, कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Police #GovindNagar
Mathura, Mathura | Nov 20, 2026