नीमच नगर: नीमच: भारत माता चौराहे पर विहिप का मटकी फोड़ आयोजन, पहले दिन गोपाल रहे असफल, आज फिर होगा प्रयास
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नीमच के भारत माता चौराहे पर आयोजित भव्य जन्माष्टमी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहले दिन कोई भी टीम मटकी नहीं फोड़ पाई। लगभग 25 फीट की ऊंचाई पर लटकी मटकी को तोड़ने के लिए यदुवीर सेना नीमच और श्री देव मित्र मंडल चौथखेड़ा ने चार प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।समय की कमी को देखते हुए प्रतियोगिता को रविवार शाम के लिए टाल दिया