नीमच नगर: नीमच सिटी में जन्माष्टमी पर ग्वाला समाज ने निकाला चल समारोह, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
शनिवार को रात 11:00 बजे करीब पुराने शहर नीमच सिटी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम देखने को मिली, जहां ग्वाला समाज द्वारा धूमधाम से चल समारोह निकाला गया। कचहरी के पास स्थित श्री राम मंदिर से शुरू हुए इस चल समारोह में डीजे की भजनों की धुन पर युवा नृत्य करते और भगवान कृष्ण के जयघोष लगाते नजर आए। अखाड़े के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को आकर्षित किय