भदेसर: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, होड़ा हनुमान मंदिर के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार समेत 3 लोग घायल
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर होड़ा हनुमान मंदिर के निकट मंगलवार शाम बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार समेत बाइक सवार 3 लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों का उपचार जारी है।