अमरिया: अमरिया तहसील परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर जताई नाराज़गी
अमरिया तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। किसानों का आरोप है कि पहले दिए गए ज्ञापन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने अंश निर्धारण में गड़बड़ी, जाति प्रमाणपत्र की जटिल प्रक्रिया और सड़कों की खराब हालत जैसे मुद्दे उठाए।