मोहम्मदगंज: गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में गांधी जयंती के अवसर पर मोहम्मदगंज थाना परिसर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन और यातायात नियमों के पालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।