नबीनगर: टंडवा थाना परिसर में होली पर्व को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना परिसर में होली पर्व को लेकर रविवार की दोपहर 12:00 बजे थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। डीजे पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे।