नबीनगर: कोयरीडीह सोन नदी के पास पुलिस ने 80 लीटर महुआ शराब की बरामदगी की, 5000 लीटर जावा महुआ किया विनिष्ट
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोयरीडीह सोन नदी के पास से 80 लीटर महुआ शराब बरामद की है। वहीं मौके पर 5000 लीटर जावा महुआ विनिष्ट किया है। नबीनगर सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।