बिजावर: केन-बेतवा प्रभावितों की समस्याओं पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, करौंदिया बसाहट में जलनिकासी और सुरक्षा फेंसिंग
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ग्राम ढौढ़न से विस्थापित परिवारों की नवीन बसाहट करौंदिया में बारिश के चलते चार स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी। प्रशासन ने शनिवार कि शाम 5 बजे तत्काल कच्चे चैनल बनाकर पानी की निकासी कराई। जलभराव वाले गड्ढे के आसपास सुरक्षा फेंसिंग का काम भी शुरू किया गया। वहीं, स्वच्छ पेयजल के लिए कुएं में क्लोरीन की गोलियां डाली गईं।