गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के स्कूलों की कलेक्टर ने ली क्लास, खराब रिजल्ट पर कार्रवाई की दी चेतावनी
बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों की बैठक लेकर शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए स्कूलवार कार्ययोजना बनाने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 85 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं करने के निर्देश भी दिए गए। खराब परीक्षा परिणाम वाले विषयों के शिक्षकों से जवाब मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।