004
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 06 अक्टूबर 2026
*"नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत" पलवल पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा एक्शन, तीन मामलों में पांच नशा तस्करों को हेरोइन (स्मैक) /गांजा सहित दबोचा।*
*पलवल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रहार जारी *
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (हेरोइन व गांजा) बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला थाना उटावड:
एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी SI हनीश खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना उटावड क्षेत्र से आरोपी साजिद पुत्र रहमान निवासी रहाड़ी थाना तावडू जिला नूह और रोबिन पुत्र महमूद निवासी रणसिका थाना हथीन जिला पलवल को 25.99 ग्राम हेरोइन (स्मैक), एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया।
दूसरा मामला थाना हथीन:
AVT हथीन प्रभारी P SI तेजपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को उनकी पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सद्दाम पुत्र नेक मोहम्मद निवासी रजपुरा थाना सदर पलवल हाल आबाद जलेब खां कॉलोनी हथीन को 15.54 ग्राम स्मैक (हेरोइन), सहित काबू किया।
तीसरा मामला थाना कैंप पलवल:
थाना कैंप पलवल के अंतर्गत चौकी किठवाड़ी पुल प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश ने बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना कैंप पलवल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव नगर थाना कैंप पलवल से आरोपी जसवंत पुत्र भगवान सहाय और दीपु पुत्र नन्दकिशोर निवासी राजीव नगर थाना कैंप पलवल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पलवल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026