भाजपा में तीव्रता से सीढ़ियां चढ़ते हुए सरकार में मंत्री बने गौरव गौतम ने अपना कुनबा बढ़ाने का क्रम जारी रखते हुए आज बीजेपी के युवा नेता प्रवीण डूडी और जीत जाखड़ को भाजपा का पटका पहनाकर अपना कुनबा बड़ा कर लिया। प्रवीण डूडी का जेजेपी में बड़ा कद था।इनैलो के जमाने से चौटाला परिवार में गहरी आस्था रखने वाले डूडी ने चौटाला परिवार की टूटन और बढ़ती ईर्ष्या के चलते पार्टी को छोड़ने का फैसला कर लिया । जिसे गौरव गौतम ने हाथों-हाथ लपक लिया।
जैसा कि बताया डूडी जेजेपी में विधानसभा की टिकट के दावेदारों में रहा है।
आज पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या लोग एकत्र हुए।
Palwal, Palwal | Nov 22, 2026