जमुई: कैथवारा के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक चालक की गई जा^न, दूसरा चालक हुआ फरार
जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर कैथवारा के पास गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक का शव ट्रक के केबिन में ही फंस गया है, जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक के केविन में फंसे चालक के शव को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन काफी देर तक शव नहीं निकल पाया है। शव को निकालने के लिए जेसीबी व कटर मशीन मंगवाई गई है और चालक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों ट्रकों के नंबर और कागजात के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। #jamui #Exident #jamuiPolice #crimealert #viralreels
Jamui, Jamui | Nov 26, 2026