मंडी: चिट्टे के साथ पकड़े गए मां व बेटे से पुलिस ने की गहन पूछताछ, जल्द होगा गिरोह का पर्दाफाश: एएसपी मंडी सागर चन्द्र
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 वीरवार को एएसपी सागर चन्द्र ने पुलिस थाने में 20.5 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े मां व बेटे से गहन पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों के साथ एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है जिनमें उनके परिजन भी सम्मिलित है। पुलिस द्वारा जल्द ही इस पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर समाज को नशे से मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।मां व बेटा अभी दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।