मंडी: मझवाड़ में इनोवा पलटी, बच्चे समेत 5 लोग घायल,एएसपी सागर चन्द्र ने की पुष्टि
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 बुधवार शाम करीब सात बजे मंडी शहर के समीप मझवाड़ कीपड़ के समीप निहालग में एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मझवाड़ में विवाह उत्सव में शामिल होने के बाद ये लोग हमीरपुर के जाहू स्थित अपने घर को लौट रहे थे।मझवाड़ कीपड़ से निकलते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फुट नीचे लुढ़क गई। जिससे इस कार में सवार 4 लोग और एक बच्चा घायल हुआ हैं।