मंडी: मण्डी पुलिस ने 20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ी महिला और उसका बेटा,एएसपी सागर चन्द्र ने की पुष्टि
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 बुधवार सुबह पुलिस की एक टीम ने हैड कांस्टेबल भानु प्रताप की अगुआई में मंडी शहर के समीप ब्राधिवीर के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान नेरचौक की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार नंबर एचपी 34ई 1270 को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस ने उसमें सवार महिला मंजू देवी के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया।एएसपी सागर चन्द्र ने मामले की पुष्टि की हैं।