मंडी: तहसील सदर मंडी के चांबी जंगल से अज्ञात चोर ने भेड़-बकरी पालक की 7 बकरियां की चोरी,एफआईआर दर्ज- एएसपी मंडी सागर चंद्र
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 मामले में चोरीशुदा बकरियों की कीमत लगभग 95 हजार रुपये है। मामले में पुलिस थाना सदर मंडी ने अज्ञात बकरी चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता गोपाल सिंह पुत्र नंदलाल निवासी गांव चांबी डाकघर मझवाड़ तहसील सदर जिला मंडी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया है।