मंडी: नशा माफिया पर कसा जाएगा शिकंजा, महिला अपराध रोकना रहेगी प्राथमिकता: साक्षी वर्मा एसपी मंडी
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मंडी जिले में नशे के खात्मे को लेकर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि महिला अपराध रोकना व नशा तस्करों पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साक्षी वर्मा ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी व फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़े मामलों की फाइल भी उनके पास पहुंच गई है और उस पर आगे जांच बढ़ाई जाएगी।