मंडी: 6 घण्टे बंद रहा मण्डी कोटली एनएच,साईगलू के पास मलबे में ट्रक फंसने से हुआ था बंद
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 बुधवार को मण्डी कोटली एनएच साईगलू के पास मलबे में ट्रक फंसने के चलते 6 घण्टे बंद रहा।जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।ग्राम पंचायत कसान की प्रधान भिन्त्रा देवी ने एनएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने प्रशासन से एनएच कार्य कर रही कंपनी पर कार्यवाही के साथ जरूरी निर्देश देने की मांग की हैं।