हसनपुर: सैदनगली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के कुंडल और नकदी बरामद
सैदनगली थाने के उपनिरीक्षक सत्येंद्र नागर ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक शहर में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना नाम कुमारपाल और दूसरे ने महेंद्र बताया।