जांजगीर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 का असर, एक फोन कॉल से बच्चों का बना प्रमाण पत्र
ग्राम किरारी निवासी हीरालाल कश्यप को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से बड़ी राहत मिली। बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत दर्ज कराने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दस्तावेज तैयार कर उपलब्ध करा दिए। हितग्राही ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।