नगर पीपलरावा में फ्लैक्स लगाने को लेकर बढ़ा विवाद अब एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार रात 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर हंगामा करते साफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर में फ्लेक्स लगाने के दौरान दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। पुलिस जाँच में जुटी.