(एसईसीएल) प्रबंधन ने जमुना कॉलोनी में कंपनी संपत्तियों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आवासों और एक भूखंड को कब्जे से मुक्त कराया। यह अभियान सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लंबे समय से अवैध कब्जे में रहे डी/135, डी/136, डी/137, डीएससी/टीसी/13 और डीएससी/टीसी/14 आवासों को खाली कराया गया।