घाटमपुर: बिधनू में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की हुई दर्दनाक मौत
बिधनू में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया।दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया दुर्घटना में नारायण, सोमेंद्र और सत्येंद्र की मौत हो गई।हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।