घाघरा: तिलसीरी अंबाटोली गांव निवासी पत्नी ने पति पर चाकू से वार कर घायल करने का लगाया आरोप,पत्नी इलाज के क्रम में रिम्स रेफर
Ghaghra, Gumla | Sep 11, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसीरी अंबा टोली गांव निवासी पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में 20 वर्षीय संतोषी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति गणेश गोप मौके से फरार हो गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल परिजनों द्वारा ले जाया गया।