सागर नगर: ज़िला कलेक्टर ने अधिकारियों को खुले नलकूप, बोरवेल व ट्यूबवेल को तत्काल चिन्हित कर बंद करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने खुले नलकूप,बोरवेल ट्यूबवेल में छोटे बच्चों के गिरने एवं अन्य प्रकार से होने वाली दुर्घटनाओं को रोके जाने के संबंध सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में में समीक्षा बैठक ली। ऐसे सभी स्थानों चिन्हित कर नलकूपों, बोर को तत्काल बंद करने के निर्देश समस्त एसडीएम, सीएमओ, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यालय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।