सागर नगर: झील के घाट पर थूकने वाले युवक पर ₹1000 का चालान, वीडियो के आधार पर कार्रवाई के निर्देश
रविवार रात्रि 8:30 बजे के लगभग स्थानीय रहवासी युवक सत्यम राजपूत को लाखा बंजारा झील किनारे घाट में पान गुटखा थूकते देखकर यहां घूमने आये अन्य नागरिक ने रोका-टोका और समझाईस दी। उक्त जागरूक नागरिक द्वारा गंदगी न फैलाने की समझाईस सुनकर लापरवाह युवक सत्यम राजपूत हठधर्मिता करते हुए भड़काऊ भाषा का प्रयोग करके थूककर दिखाने लगा। जिसका वीडियो जागरूक नागरिक ने बनाया।