सागर नगर: स्मार्ट सिटी कैमरों की फुटेज के आधार पर डिग्री कॉलेज रोड में अवैध पार्किंग करने वाली 3 बसों का चालान काटा गया
डिग्री कॉलेज रोड का सुव्यवस्थित चौड़ीकरण कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद भी कुछ बस ऑपरेटर्स द्वारा यहां अवैध रूप से बसों को रात-रात भर हल्टिंग के दौरान खड़ा किया जाता है,सागर स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर में इंटिग्रेट कैमरों की मदद से उक्त बसों की अवैध पार्किंग के फुटेज साक्ष्य एकत्र कर पुलिस विभाग को सूचित किया गया।