सागर नगर: सानौधा थाना क्षेत्र में जनपद सदस्य से ₹5000 छीनने का मामला आया सामने,
सानौधा थाना अंर्तगत पामाखेड़ी निवासी जनपद सदस्य फदाली अहिरवार ने सागर रेंज के आईजी को एक ज्ञापन देकर अपने साथ हुई पांच हजार रुपए की लूट संबंधी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पामाखेड़ी के ही राजाराम शर्मा ने रामघाट के पास शराब के नशे में गालीगलौच करते हुए मेरी जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए। वह विवाद करते समय शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।