सागर नगर: MIC बदलाव मामले में सागर महापौर संगीता तिवारी ने भाजपा नेतृत्व से माफी मांगी
सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के साथ बैठकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सागर मेयर संगीता तिवारी ने भाजपा संगठन को लिखित में अपना जवाब देते हुए माफी भी मांगी।