सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
मां दुर्गा के जयकारों, संथाली ढोल-नगाड़ों की गूंज और नम आंखों के बीच गुरुवार को सुल्तानगंज नगर क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे बड़ी दुर्गा माता की प्रतिमा चल रही थी, जिसके पीछे अन्य प्रतिमाएं कतारबद्ध होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ